जौनपुर कोर्ट में पेशी के लिए आए बंदी को मारी गोली,…

UP Special News

जौनपुर (जनमत) :- यूपी के जौनपुर में  दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए हत्या के आरोपित को एक युवक ने न्यायालय परिसर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में छह मई 2022 की शाम अंडे की दुकान पर अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में ठकुरची गांव निवासी बादल यादव पहलवान व उतरगांवा निवासी अंकित यादव को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। जिला अस्पताल में बादल यादव की मौत हो गई थी।

सीजेएम न्यायालय में पेशी के लिए जा रहे थे
हत्या के इस मामले में सरैया निवासी मिथिलेश गिरी, कबिरूद्दीनपुर निवासी सूर्य प्रकाश राय सहित चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में बादल यादव का भाई श्रवण गवाह था। मंगलवार को 12 बजे चारों की सीजेएम के न्यायालय में पेशी रही। पुलिस चारों आरोपितों को जेल से लाकर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी।इसी दौरान परिसर में ही श्रवण यादव ने आरोपितों पर फायर कर दिया। तीन गोली चलाई। एक मिस हो गई वहीं दूसरी गोली आरोपितों में से मिथिलेश गिरी के कंधे में लगी। वहीं तीसरे गोली हाथ को छूकर निकल गई। गोली चलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

REPORT – RAJ NARAYAN GIRI 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….