नागरिकता संशोधन कानून पर प्रशासन द्वारा नई पहल

नागरिकता संशोधन कानून पर प्रशासन द्वारा नई पहल

UP Special News

फर्रुखाबाद(जनमत):- नागरिकता संशोधन कानून पर उपद्रवियों द्वारा दुष्प्रचार का  जवाब देने के लिए प्रशासन द्वारा नई पहल शुरू की जा रही है| जिसके माध्यम से थानों में वर्ग विशेष के साथ बैठक कर सीएए पर फैले भ्रम को दूर करने की रणनीति बनाई गईसार्वजनिक स्थानों पर सीएए के बारे में पर्चे  बांटकर लोगों के बीच इस कानून को लेकर चर्चा की जाएगी| उत्तर प्रदेश के जिले फर्रुखाबाद में सोमवार को थाना मउदरवाजा  में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, एसपी डॉ0अनिल कुमार मिश्र ने विशेष वर्ग के साथ नागरिक संशोधन बिल के बारे में चर्चा की|

उन्होंने कहा कि असल में अभी तक सही तरह से लोगों को सीएए की जानकारी ही नहीं है| सिर्फ लोगों के बीच भम्र फैलाकर शरारतीत्वों द्वारा शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है| नागरिकता संशोधन कानून के तहत किसी की भी नागरिकता समाप्त किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है| इसमें किसी भारतीय नागरिक को सीएए से डरने की जरूरत नहीं है. उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी| बल्कि घुसपैठियों को ही चिन्हित किया जाएगा| निजी स्वार्थ के लिए बवालियों द्वारा लोगों को गुमराह कर दुष्प्रयास किया जा रहा है|

देश को हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास उन पर उल्टा ही पड़ेगा| उन्होंने जन सामान्य से अपील की कि किसी प्रकार के भ्रम में न पड़ें| इस दौरान कहा गया कि सीएए से दूसरे देशों में प्रताड़ित हिंदूओं को किस तरह राहत मिलेगी, यह जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए| इसके लिए शहर के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, स्कूलों व कॉलेजों में लोगों के बीच पर्चे बांटकर जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा| जहां इस कानून को लेकर चर्चा की जाएगी बता दें कि शुक्रवार को नमाज के बाद नागरिक संशोधन बिल के विरोध में जुलूस निकाला गया|

जिसमें हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने वाहनों को आग के हवाले कर पुलिस पर जमकर पत्थरबजी की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागकर लाठीचार्ज किया था| जिसके बाद 500 से ज्यादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है|