नाबालिग लड़की का शव “फंदे” पर लटका मिला…

UP Special News

बहराइच (जनमत) :- यूपी के बहराइच जिले के    नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुडाना के श्मशान घाट में नीम के पेड़ पर बुधवार सुबह युवक और 17 साल की लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। किशोरी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या बता रही है. खुडाना गांव के बाहरी छोर पर श्मशान घाट है। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि श्मशान घाट परिसर में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक और किशोरी के शव लटके हुए हैं। युवक की पहचान खुडाना गांव निवासी सचिन सैनी (22) पुत्र लक्ष्मी चंद के रूप में हुई। 17 साल की किशोरी बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव दल्हेडी निवासी है। युवक ट्रैक्टर से जुताई का काम करता था। शवों के पास ही सचिन की बाइक खड़ी थी।

सचिन की जेब से पुलिस को तीन मोबाइल, दो इयर फोन लीड तथा कुछ रुपये मिले। सचिन दूर के रिश्ते में किशोरी का मामा लगता था। परिजनों ने बताया कि सचिन का उसके घर आना-जाना था। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले सचिन का रिश्ता देवबंद क्षेत्र में हुआ था। उसकी नवंबर माह में शादी होनी थी। सचिन और किशोरी शाम से लापता थे। किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…