बृजेश पाठक को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Exclusive News UP Special News

लखनऊ (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को लेकर एक नया दावा किया है अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक चाहते हैं कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से हट जाएं और वह खुद मुख्यमंत्री बन जाए | यह बातें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर बड़े स्तर पर नेताओं के सपा दामन थामने के दौरान कही|  उन्होंने कहा कि हाथरस में जान गवाने  वाले लोगों के लिए बहुत ही दुख है | इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है साथ ही उनका कहना है कि इस समय फोटो चलवा रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की अपनी जिम्मेदारियां से भाग नहीं सकती | स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम को अपने डिपार्टमेंट की चिंता नहीं है वह चाहते हैं कि सीएम हट जाएं और वह खुद सीएम बन जाए |

इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव ने कहा सरकार के समय में जो मेडिकल कॉलेज चल रहे थे उनको भारतीय जनता पार्टी ने खत्म कर दिया है उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सही नहीं है स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक अपने राजनीतिक स्वास्थ्य को सही करने में जुटे हैं वह स्वास्थ्य विभाग को कैसे सही कर पाएंगे | इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो भाजपा हारी  है और धीरे-धीरे यह खत्म भी हो जाएगा हाथरस हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग को उठाया जिम्मेदार ठहराया है पहले भी उन्होंने कहा था कि हाथरस हादसे में लोगों की जान बच सकती थी लेकिन सरकार सही समय पर एंबुलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पाई जो घायल लोग थे अस्पताल पहुंचने पर उन्हें सही इलाज नहीं दिया गया न  ही  टाइम पर दवाई मिल सकी और ना ही ऑक्सीजन |

Published By- Ambuj Mishra