भ्रष्टाचारियों की तिगड़ी कर रही सरकारी धन का दोहन, अधिकारी मौन

UP Special News

ललितपुर/जनमत। विकास खंड जखौरा में विकास के नाम सिर्फ धन का दोहन हो रहा है। यहां पर विगत दो सालों में करीब सात करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। लेकिन ग्राम पंचायतों में इतनी धनराशि के कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस विकास खंड की धनराशि पर तीन ठेकेदारों की नजर बनी है, जिनके अनुसार कार्ययोजना तैयार होती है। यही धन का बंदरबांट करते हैं। यह तिगड़ी पूरे विकास खंड का रंग बिगाड़े हुए है। ब्लॉक प्रमुख सिर्फ स्टांप के रूप में कार्य करती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विरोध करते हैं, तो उन्हें धनबल व बाहुबल से दबा दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पांचवें वित्त से एक करोड़ 11 लाख रूपये की धनराशि खर्च की गई। यह धनराशि प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत अड़वाहा में 45214, ग्राम पंचायत रायपुर में 46002, ग्राम पंचायत मेनवारा में 45230, ग्राम पंचायत नगवास में 46343, बुढ़वार में 979424, इसी ग्राम पंचायत में 437541, 919120 व 86596, वित्तीय वर्ष 2023-24 करीब दो करोड़ 30 लाख रूपये खर्च हुए विकास खंड से खर्च किए गए हैं, यह धनराशि प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बुढ़वार में 1517091 रूपये, ग्राम पंचायत पिपरा में 961798, ग्राम पंचायत हर्षपुर में 973282 रूपये, ग्राम पंचायत लखनपुरा में 970652 रूपया खर्च किया गया। तो वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक करोड़ 91 लाख रूपये खर्च किए गए। ऐसा नहीं है यह खेल गुप्पचुप तरीके से हो रहा है। विकास खंड में चल रहे भ्रष्टाचार की सभी को भनक है। लेकिन फिर भी विकास खंड के कार्यों का सत्यापन नहीं कराया जाता है। गुणवत्ता तो भगवान भरोसे बनी हुई है।

REPORTED BY – SHURYA KANT SHARMA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR