मथुरा वासियों को बारिस से राहत तो मिली लेकिन जलभराव की समस्या से आम जन परेशान

UP Special News

मथुरा/जनमत। मथुरा वासियों को बारिस से राहत तो मिली लेकिन जलभराव की समस्या से आम जनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही चंद घंटे की बारिश के बाद हुए जल भराव के कारण नगर निगम की पोल भी खोल कर रख दी है। काफी समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को भोर में हुई बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया। लेकिन जलभराव से समस्या उत्पन्न हो गई। मथुरा वृंदावन में जगह जगह जल भराव देखने को मिला। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई तो लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
मानसून की पहली बारिश के बाद शहर की सूरत बदल गई। मथुरा वृंदावन में जगह जगह जल भराव की तस्वीर सामने आने लगी हैं। शहर में कई स्थानों पर बारिश का पानी भरा हुआ दिखाई दिया। जिसकी वजह से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बतादें कि मानसून से पहले मथुरा वृंदावन नगर निगम ने नालों की सफाई का दावा किया था। लेकिन लगता है नगर निगम ने यह दावे कागजों में और सोशल मीडिया पर फोटो डाल कर ही किए थे। नगर निगम के यह दावे पहली बारिश में ही खोखले साबित हो गए। नालों की कायदे से सफाई न होने के कारण शहर वासियों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
शहर को सुंदर बनाने की बात कहने वाला नगर निगम पहली ही बारिश में फेल हो गया। बारिश के कारण मथुरा नई बस स्टैंड से लेकर कंकाली तक सड़कों पर पानी भरा हुआ नजर आया। वहीं पुराने बस स्टैंड पुल के नीचे और भूतेश्वर पुल के नीचे हुए जल भराव के कारण लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

REPORTED BY – JAHID

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR