मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का मंथन

UP Special News

अयोध्या/जनमत। जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा का मंथन जारी है। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संसदीय कार्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा व खेल मंत्री गिरीश यादव अयोध्या पहुंचे। इस दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह से चारों मंत्रियों ने मुलाकात की। वही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अयोध्या की हार बेहद दुखद, भाजपा को एक आघात लगा है, जो हमारी कमियां रही हैं उसको हम ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं…भाजपा की हार पर उन्होंने कहा विपक्ष ने जनता को गुमराह किया, विपक्ष ने संविधान बदलने की बात की गलत अफवाह फैलाई, कांग्रेस ने 1975 में इमरजेंसी लगाई, हम लोग जेल गए, पूरे देश को कांग्रेस ने कारागार में परिवर्तित कर दिया था, हमारे परिवार के तीन लोग जेल गए, एक-एक परिवार को तबाह कर दिया गया,ये देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं। 2019 में इससे अधिक बहुमत था, अगर उनको संविधान बदलना होता तो उस समय भी बदल सकते थे लेकिन कभी संविधान बदलने का इरादा नहीं रहा। जब नए संसद के भीतर गए तो सिर के ऊपर संविधान की पुस्तक रख कर गए थे। जिसका संविधान के प्रति इतनी निष्ठा हो इतनी आस्था हो उसके बारे में ऐसी बात करके केवल गफलत पैदा की जा रही है। संसद की चर्चा में बहुत चीज साफ हुई है। यह बात देश की जनता भी सुन रही है। सबके सामने यह बात आ रही है कि इन लोगों ने कितने झूठ फरेब तरीके से जनता को गुमराह कर वोट लिया है। उसके बाद भी 100 सीट पार नहीं कर सके।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR