यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

UP Special News

 

 

अयोध्या (जनमत) :-  राम मंदिर और रामपथ पर हुए निर्माण कार्यों को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप।पहली बरसात में रामपथ पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे को लेकर लगाया आरोप।राम मंदिर में पानी टपकने का भी आरोप। कहा, जल्दबाजी में राम मंदिर का उद्घाटन और रामपथ की सड़के बनाई गई। पहली बारिश नहीं झेल पाई सड़के।राम मंदिर में जो पानी टपक रहा। वहां के प्रधान पुजारी का बयान सामने आया है।

जब पुजारी बता रहे हैं कि कोई झूठ तो होगा नहीं।किस तरह से मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर का जो चंदे का पैसा लोग खा रहे।इसी के चलते आज भगवान राम ने उनको दंड दिया तो अयोध्या की सीट हार गए। अयोध्या सीट विपक्ष के हाथ में डाल दिया भगवान राम ने।अभी कितने दंड और मिलने हैं। क्योंकि इंसान को तो धोखा दो और साथ में भगवान को धोखा देने वालों को नरक में नहीं मिलेगी जगह। अयोध्या के सड़के धस रही है। आने जाने वाले लोग सड़कों पर गिर रहे।गंभीर रूप से हो रहे घायल।आए दिन दुर्घटना हो रही घटित। कुमारगंज के नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में हुए युवक की जहर खाने की मौत के मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा, अभी तक उस मामले पर जांच की जा रही। लेकिन अभी तक जांच का कोई तथ्य नहीं आया सामने। विश्वविद्यालय की प्रशासन की ओर से 8 बच्चों को निष्कासित किया गया। तानाशाही रवैया के चलते किया गया निष्कासित।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY