12 वर्षीय बच्चों का शव मिलने से फैली “सनसनी”…

UP Special News

महाराजगंज(जनमत) :- यूपी के महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आज एक गड्ढे में 12 वर्षीय बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का निवासी 12 वर्षीय नाबालिक कक्षा 5 का छात्र था और रात को घर से डीजे देखने के निकला था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद परिवार वालों को जब उसका पता नहीं तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम में भेजकर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृत बच्चों के सर पर कई जगह चोट के निशान बताया जा रहे हैं ऐसा माना जा रहा है कि नाबालिक की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में बच्चे को मरा गया है। इस संबंध में मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने जानकारी दी।

REPORT- NAVEEN MISHRA..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…