नहर में नहाने गए दो “भाई” डूब गए…

UP Special News

एटा (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को नहर में नहाने गए दो भाई डूब गए। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है।

आपको बता दे कि घटना एटा के देहात कोतवाली क्षेत्र के जिरसमी गांव की है। गांव निवासी सूजरपाल के पुत्र सक्षम (8) और यश (6) गंगा दशहरा के अवसर पर नहर में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों भाई डूबने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर तैराकी जानने वाले लोग उन्हें बचाने के लिए कूदे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बड़े भाई पवन ने बताया कि दोनों भाई गांव के ही अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए घर से दोपहर में निकले थे। दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए.

पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करने में जुटी सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को ढूंढने के प्रयास में जुट गई।करीब बीस घंटे चले तलाशी अभियान के बाद एक किशोर का शव कोतवाली देहात के पंवास नहर में।शव तैरता मिला वहीं दूसरे किशोर का मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर नगला नहर में तैरता हुआ शव मिला।पुलिस ने मृत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।

REPORT- NANDKUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..