नगालैंड के राज्यपाल ने रामलला के दरबार में लगाई “हाजिरी”…

UP Special News

 अयोध्या (जनमत) :- अयोध्या में     नगालैंड के राज्यपाल श्रीला गणेशन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे दर्शन-पूजन कर निहाल नजर आए।राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने कहा कि काफी साल पहले अयोध्या आया था, लेकिन तब मंदिर नहीं बना था। प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार अयोध्या आया हूं।

इसी के साथ ही बताया की कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब अयोध्या आने का मौका मिला था। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में बहुत बड़ा फर्क दिख रहा है। पूरे देश को अयोध्या से स्फूर्ति मिल रही है और देश को अयोध्या इस समय नयी ऊर्जा देने का काम कर रही है.

REPORT- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…