रोड पर घूमता दिखाई दिया विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत

UP Special News

हाथरस/जनमत। हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ क्षेत्र के गांव कपसिया में विशालकाय मगरमच्छों ने अपना डेरा जमा लिया है। कपसिया के तालाब में भी 25 दिन पूर्व एक विशालकाय मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया था जिसको पकड़ा नही जा सका है। उसके बाद अब कपसिया श्यामपुर बम्बे के रोड पर एक और विशालकाय मगरमच्छ को घूमता देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए हैं।

रोड पर चलते इस मगरमच्छ का एक कार सवार के द्वारा वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मगरमच्छ की जानकारी पर कपसिया, मानिकपुर, श्यामपुर आदि गावों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है और वह अपने बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

REPORTED BY – HOMESH MISHRA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR