महराजगंज स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का होगा आयोजन

UP Special News

महराजगंज/जनमत 28 सितम्बर 2024। जनपद में इस वर्ष फिर 1 अक्टूबर से लेकर 3 अक्टूबर तक महराजगंज महोत्सव का भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। इस बार महोत्सव को खास बनाने के लिए कई बड़े गायक और फिल्मी हस्तियां महाराजगंज महोत्सव में शिरकत करेंगे। बात करें तो भोजपुरी सिनेमा जगत से एक तरफ जहां मनोज तिवारी का आगमन होगा तो वही दूसरी तरफ पंजाबी सिंगर बी प्रैंक भी महाराजगंज महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने मीडिया के साथ प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि महाराजगंज जनपद का स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। और इसी के उपलक्ष में महाराजगंज जनपद का चौथा अध्याय 1 अक्टूबर से लेकर 3 अक्टूबर तक मना रहे है। महोत्सव के पहले दिन रात्रि में मोनाली ठाकुर जी की प्रस्तुति रहेगी तो वही 2 अक्टूबर को दूसरे दिन बी प्रांक द्वारा प्रस्तुति की जाएगी तो वही महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह की भी प्रस्तुति होगी। महोत्सव में जिले के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा स्पोर्ट कंपटीशन, साइंस कंपटीशन सहित तमाम आयोजनों को रखा गया है ताकि जिले का हर वर्ग इस महोत्सव के साथ जुड़ सके।

तमाम जनपदों एवं राजस्थान, बिहार और झारखंड राज्यों के शिल्पकारों को भी इस महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। जनपद के निचलौल, फरेंदा, परतावल से 20 से 25 फूड स्टॉल भी महोत्सव में लगवाने की योजना जिला प्रशासन के द्वारा बनाई गई है। महोत्सव के दौरान पार्किंग व्यवस्था, बिजली, पानी और महिला सुरक्षा समेत ट्रैफिक नियंत्रण इत्यादि तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा और आशा है कि जनपद का चौथा महाराजगंज महोत्सव इस बार सबसे अच्छा और यादगार होगा।

REPORTED BY – NAVEEN MISHRA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR