प्रशासन ने अवैध खनन माफियाओं पर कसा “शिकंजा”… 

UP Special News

बुलंदशहर  (जनमत) :- यूपी के बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में अवैध खनन कर रही दो जेसीबी व तीन डंफरो को पकड़ा है अवैध खनन माफिया प्रशासन को देखकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिबाई उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह ने अवैध खनन माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। उपजिला अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना होने पर काफी दिनों से मिल रहे थी।

इसी के साथ ही  लगातार उन्हें पकड़ने के प्रयास में लगे हुए थे आज अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसने में सफलता मिली। क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे दो जेसीबी डंपर बरामद की है और खनन माफिया मौके से फरार हो गए। जेसीबी व डंफरो अहमदगढ़ थाने में लाकर सीज कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एसडीएम की कार्यवाही से खनन करने वालों में मचा हड़कंप। फिलहाल मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

REPORT- SATYAVEER…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..