अंबानी परिवार की शादी का निमंत्रण पंहुचा बांके बिहारी के दरबार

UP Special News

मथुरा/जनमत। ब्रज के साधु संत और बृजवासी अंबानी परिवार की शादी में शामिल होंगे। जिसे लेकर अंबानी परिवार द्वारा ठाकुर श्री बांके बिहारी सहित उनके प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास जी को शादी का आमंत्रण भेजा गया है। जिसके लिए मंदिर सेवायत गोपी गोस्वामी व संतो ने अंबानी परिवार द्वारा ठाकुर जी व ब्रज के संतो के प्रति भाव की ह्रदय से सराहना की है।

यहां बताते चले कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए महीनों से विशेष तैयारिया की जा रही है। साथ ही राजनैतिक व फिल्मी जगत की नामचीन हस्तियों को न्योता दिया जा रहा है।

इसके अलावा शादी समारोह को सफल बनाने के लिए देश के धार्मिक स्थलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में भी कार्ड भेजकर न्यौता दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को समारोह को सफल बनाने में जुटी आयोजको की टीम वृंदावन के जग प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर व ठाकुर जी के प्राकट्य कर्ता स्वामी हरिदार जी की साधना स्थली टटिया स्थान पहुंची।

सर्व प्रथम आयोजको द्वारा मंदिर सेवायत गोपी गोस्वामी के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर ठाकुर जी के चरणों में शादी में आने का निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया। इसके अलावा वृंदावन के टटिया स्थान में भी निमंत्रण देकर समारोह को सफल बनाने की कामना की।
जिसमे वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ठाकुर जी की प्रसादी व अंग वस्त्र के साथ शिरकत करेंगे। जिसके लिए सेवायत गोपी गोस्वामी, ब्रज के संत महंत व बृजवासियो ने अंबानी परिवार के ठाकुर जी और ब्रज वासियो के प्रति भाव की सराहना की है।

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR