पानी की पाइप लाइन टूटने से जलापूर्ति बंद होने से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम

UP Special News

अयोध्या/जनमत। चार दिन से पानी की पाइप लाइन टूटने से जल आपूर्ति बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लगातार चार दिन से पानी न आने की वजह से नगर निगम और जल निगम के खिलाफ स्वामी विवेकानंद वार्ड के खिड़की अली बेग मोहल्ले वासियों में भारी गुस्सा है।

नाराज मोहल्ले वासियों ने पानी की समस्या का समाधान न होने की वजह से महिला अस्पताल रोड को जाम कर दिया।स्वामी विवेकानंद वार्ड की रहने वाली महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहाकि स्वामी विवेकानंद वार्ड में चार दिन से पानी की किल्लत से परेशानी है। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहाकि कजरी तीज व्रत पर्व पर भी नही मिल रहा पानी।


स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। महिलाओं ने कहाकि जब तक पानी की समस्या का समाधान नही होता है तब तक महिलाए आंदोलनरत रहेंगी।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR