सपा सरकार बनते ही 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में मिलेगा रोजगार:- अखिलेश यादव

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत):- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पहला संकल्प आईटी सेक्टर में रोजगार देने का किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में सपा सरकार बनने के बाद 22 लाख बच्चों को आईटी सेक्टर में सीधा रोजगार देने का काम करेंगे।अखिलेश ने आगे कहा कि उनकी पार्टी भी डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए तैयार है।

वही जब अखिलेश से टीवी पर सर्वे में भाजपा के आगे होने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर वो सर्वे में आगे हैं तो फिर क्यों भाजपा के विधायक लगातार टूट रहे हैं। उनके विधायकों का विरोध हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि नए साल पर पहला संकल्प 300 यूनिट फ्री बिजली का संकल्प लिया गया, इसके बाद लैपटॉप स्कीम फिर से शुरू करने का एलान हुआ। लैपटॉप से परिवार के सभी लोगों को मदद मिली है। लॉकडाउन में समाजवादी सरकार का दिया लैपटॉप लोगों के काम आया।

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने का आधिकारिक एलान कर दिया। सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने अखिलेश के मैनपुरी जिले की करहल सीट से लड़ने की घोषणा की।  अखिलेश ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनते ही यश भारती सम्मान एक बार फिर से शुरू करने के साथ ही साथ कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए पुरानी पेंशन फिर से बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यशभारती की तर्ज पर नगर स्तर पर नगर भारती सम्मान दिया जाएगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey