बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अयोध्या में किया रामलला का दर्शन

UP Special News

अयोध्या/जनमत। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रामलला के नगरी में सरयू में अपना केश समर्पित किया। सरयू घाट पर मुंडन कराया। बतादें कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए शपथ ली थीं। और सरयू तट से रामलला के दरबार तक पदयात्रा कर अयोध्या में भगवान राम लला का दर्शन कर मुरेठा (पगड़ी) समर्पित किया। वही सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान राम के चरणों में मुरैठा (पगड़ी) समर्पित करने आया हूं।

पिछले दो साल से हमने अभियान चलाकर इंडी गठबंधन की सरकार को हटाने का काम किया। नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री हुए। हम लोगों ने तय किया था कि अयोध्या जाकर श्री राम के चरणों में मुरैठा समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा बिहार की जनता ने 75 परसेंट से अधिक सीटे जीताने का काम किया है।

इंडिया गठबंधन पूर्ण रूप से कंफ्यूजन में ना रहे। एनडीए अगली बार बिहार में एकजुट होकर 40 में 40 सीट पर विजयी होंगी। विधानसभा में 243 में 200 से ज्यादा सीटे एनडीए जीतेगी।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR