एटा में एक बार फिर हो सकता था “बिकरू कांड”…

UP Special News

एटा  (जनमत) :- यूपी के एटा में एक बार फिर से बिकरू कांड होते होते बच गया।देर रात पोक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर हमला बोल दिया पुलिस को खेतोँ मै दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की वहीं पुलिस की जीप मै आग लगाने की कोशिश की वही पुलिस पर तमंचे से फायरिंग भी की।पुलिस के साथ मारपीट मै ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस की हिरासत से छुड़ा कर मौके से फरार करा दिया।जैसे तैसे पुलिस ग्रामीणों से अपनी जान बचा कर थाने पर बापस आ सकी।घटना का शिकार हुए कई पुलिष्कर्मी अभी भी घटना को याद कर के सिंहर जाते है।मौके पर गये पुलिस कर्मियों ने मीडिया को अपनी आप बीती बतायी।

घटना की सच्चाई जानने के लिए हमारी टीम ने ग्राउंड जीरो पर जा कर ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों से बात चीत की तो आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि लोकल पुलिस पोक्सो एक्ट के आरोपी छोटे लाल को पकड़ने रात मै आयी थी जब आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने हमारे घर मै तांडव मचाते हुए हमारे घर का सारा सामान तोड़ दिया और महिलाओं के साथ बदलसलुकी की और घर की लड़कियों को पकड़ कर ले गये पुलिस हमारा उत्पीड़न इसी लिए कर रही है क्यों कि हमारा बेटा सपा का नेता है।

REPORT- NANDKUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..