भदोही के भाजपा प्रत्याशी विकास के सवाल पर मीडियाकर्मियों पर भड़के

UP Special News

भदोही/जनमत। लोकसभा चुनाव में अब भाजपा प्रत्याशी भी भदोही को छोड़कर अमेरिका की बात करने लगे हैं। मीडियाकर्मियों के सवाल पर भड़कने वाले भाजपा प्रत्याशी अब भदोही के विकास के जगह अमेरिका की विकास की बात कर रहे है। बतादें कि लोकसभा भदोही में एक जनसंपर्क के दौरान भदोही के विकास के विषय ने सवाल पूछने पर भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद के तेवर बदल गए। भाजपा प्रत्याशी भदोही की विकास की बात छोड़कर अमेरिका के विकास पर आ गए।

मीडिया कर्मियों के सवालों से भड़के भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद ने कहा कि आप भदोही के विकास की बात उससे पूछिए जो यहां का प्रतिनिधि था। जब डॉ विनोद बिंद भदोही के प्रतिनिधि बनेंगे तब वह बताएंगे कि भदोही में क्या विकास हुआ हैं। अभी उन्हें नही पता की भदोही का क्या विकास हुआ हैं।

सवालों के घेरे में घिरे भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद कहने लगे कि हमेशा उल्टा सीधा सवाल आप लोग उठाते रहते हैं यदि अमेरिका का सवाल मीडिया वालों से पूछा जाएं तो क्या मीडिया वालें बताएंगे। अब सवाल यह भी उठता हैं कि भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद सवालों से क्यों भागते नजर आ रहे है। भदोही के विकास का सवाल डॉ विनोद बिंद को अमेरिका का सवाल नजर आता हैं।

REPORT BY – ANAND TIWARI

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR