भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला हुई संपन्न

UP Special News

सक्रिय सदस्यता के लिए 100 सदस्य बनाना अनिवार्य : सुरेश कौन्तेय

ललितपुर/जनमत। विरधा भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की कार्यशाला ब्लॉक सभागार में हुई। कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की सफलता के टिप्स देकर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित कर युवाओं, महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का भाजपाईयों ने संकल्प लिया।

भाजपा सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला ब्लॉक सभागार में हुई कार्यशाला में मंडल के सभी पदाधिकारी भूत अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक सहित पुराने कार्यकर्ता भी शामिल हुए कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी पदाधिकारी को सदस्यता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए उन्होंने कहा कि कॉलेज कोचिंग संस्थान में अधिक से अधिक संख्याओं में युवाओं को सदस्यता दी जाए। उन्होंने नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्यों की सदस्यता करवाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। इसी तरह सभी जनप्रतिनिधियों को सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे समय सीमा में पूरा करना है।

01 सित0 से 15 अक्टूबर तक दो चरणों मे सदस्यता अभियान चलेगा तत्पश्चात सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 सदस्य बनाकर नमो एप्प के माध्यम से सौ रुपये शुल्क देना होगा। ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन ने कहा की वर्तमान सरकार जिसको प्रचंड बहुमत दिलाने में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत से सरकार बनाकर विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया। मंडल प्रभारी सुरेश प्रकाश कौन्तेय ने कहा कि जिस सरकार में देश के एक-एक नागरिक के सम्मान की सुरक्षा की गारंटी है वह भाजपा की सरकार है।

देश के नागरिकों और विदेश में रहने वाले भारतीयों का सम्मान बढ़ा है उसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंजन सिंह राजपूत ने तथा संचालन महामंत्री रामस्वरूप पटेल ने किया। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन चूना मंडल अध्यक्ष कुंजन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन, मंडल प्रभारी सुरेश कौन्तेय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश टोंटे, प्रह्लाद सिंह पंवार,रामस्वरूप पटेल, विक्की पाराशर नीटू दुबे, जितेंद्र तिवारी सतरवास, अटल टोंटे, शेर सिंह राजा, गौरव पाराशर सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी शामिल हुए।

REPORTED BY – SUNIL SHARMA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR