नामंकन करने गए सपा विधायक पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जानलेवा हमला

CRIME UP Special News

मैनपुरी (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के विकासखंड जागीर परिषर  में सपा प्रत्याशी का नामांकन करने गए समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश कठेरिया पर सत्ता के मदहोश में भाजपा प्रत्याशी के  समर्थकों ने जान लेवा हमला बोल दिया इतना ही नहीं भाजपा कार्य कर्ताओं ने पत्थरो से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और कोलर पकड़ कर अभद्रता कर दी|

                                                                    (बृजेश कठेरिया विधायक समाजवादी पार्टी)
विकाश खंड जागीर पर समाजवादी पार्टी से प्रत्यशी आशुतोष यादव की पत्नी अपना नामांकन करने के लिए किशनी विधायक बिर्जेश कठेरिया के साथ पहुंचे  तभी नामांक ना करने देने को लेकर  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर हमला कर दिया जिसके चलते दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल हो गया इसी दौरान विधायक की गाड़ी पर हमला बोल दिया जान से मरने की नियत से विधायक का कॉलर पकड़ कर नीचे खींच लिया मौके पर मौजूद पुलिस के कारण विधायक बाल बाल बचे घटना की सूचना पाकर मौके पर एस पी व जिलाधिकारी भी पहुंच गए जिन्होंने मामले को संज्ञान में लिया और अपनी सुरक्षा में प्रत्याशी का नामकंन भी कराया और विधायक को सुरक्षा भी दी|

विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाते हुए बताया है कि जब मैं जागीर पहुंचा तो मेरी गाड़ी के ऊपर हमला कर दिया जिसके बाद मेरा मोबाइल भी छीन लिया गया और मेरी गाड़ी के शीशा  तोड़ दिया मेरे ऊपर जान लेवा हमला किया| वहीं  पूर्व मंत्री अलोक शाक्य ने इस घटना की घोर निदा की|

Posted By:- Amitabh Chaubey                 Reported By:- Gaurav Pandey