केंद्र सरकार ने गैस कीमत तय करने की निती में किया बदलाव

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- केंद्र सरकार ने गैस की कीमत तय करने की निति में बदलाव करने वाली गाइडलाइन्स को मंजूरी दे दिया है | सीएनजी पाइपलाइन से आपूर्ति की जान्ने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय किया गया है | जिससे देश में सीएनजी और पीएनजी की बढ़ती कीमतों में तत्काल प्रभाव से कमी आएगी | वहीं , यह फैसला कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले का अहम् फैसला मन जा रहा है |

वहीं , केंदीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि घरेलु नेचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए सरकार ने किरीट पारीख के नाम से एक कमिटी बनायीं थी जिसकी सिफारिशों की कैबिनेट में मंजूरी मिली है | जिससे सीएनजी , पीएन जी की औसतन कीमतों में दस फीसदी की कमी आएगी |

वहीं , उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की इस्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का यह शानदार तौफा है | और इस फैसले से फ़र्टिलाइज़र , पॉवर सेक्टर को भी सस्ती गैस आसानी से मिलेगी | किसानो को भी इससे रियायती दर पर खाद भी मिलता रहेगा | वहीं , नई निति के तहत गैस की कीमतों में अधिकतम , न्यूतम कीमतों में सीलिंग भी हो सकेगी |

Published By :- Vishal Mishra