सीएम गहलोत का “बुलडोज़र” होगा नीलाम…

UP Special News

देश/विदेश (जनमत) :- अलवर में मंदिर पर बुलडोजर चलाने को लेकर घिरे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो बुलडोजर को भी नीलामी के लिए रखा गया है। हालांकि, ये बुलडोजर के दो मॉडल हैं, जो सीएम गहलोत को गिफ्ट में मिले हैं। दोनों बुलडोजर मॉडल की बेस प्राइस एक लाख रुपए रखी गई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले 250 गिफ्ट्स की नीलामी होने जा रही है। इनकी कीमत 11000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक है। बुलडोजर के अलावा भगवान की मूर्तियां, फोटो, गांधीजी के मोमेंटो, चरखे सहित कई तरह के गिफ्ट नीलाम किए जाएंगे। नीलामी से जो पैसा आएगा, वो मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले 250 गिफ्ट्स की नीलामी होने जा रही है। इनकी कीमत 11000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक है। बुलडोजर के अलावा भगवान की मूर्तियां, फोटो, गांधीजी के मोमेंटो, चरखे सहित कई तरह के गिफ्ट नीलाम किए जाएंगे। नीलामी से जो पैसा आएगा, वो मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगा। नीलामी में ससंद भवन के मॉडल की बेस प्राइस 50 हजार रखी गई है। राजीव गांधी की फोटो का मोमेंटो, चांदी की कटोरी का बेस प्राइस भी 50 हजार है। चरखे के मॉडल की बेस प्राइस 5000 से 50 हजार रुपए तक रखी गई है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…