मैनपुरी में सीएम योगी ने 68 करोड़ की परियोजनाओं का किया “लोकार्पण”…

UP Special News

मैनपुरी (जनमत):- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  करहल विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बरनाहल एके इंटर कॉलेज में पहुंचे। जहां दिए गए समय के अनुसार देरी से पहुंचे जिसको लेकर योगी आदित्यनाथ ने लोगों से क्षमा मांगी उसके बाद समाजवादी पार्टी पर हमला वर होते हुए दिखे। इसके बाद सीएम ने योजनाओं के पात्रों को ऋण वितरण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटने का काम किया
सीएम योगी आदित्य ने पहुंचने के बाद 68 करोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण किया और मैनपुरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और ऋषियों की भूमि कहा। उन्होंने सपा पर तंज करते हुए कहा मैनपुरी जो कभी वीआईपी था वह आज पिछड़ क्यों गया। मैनपुरी पहचान की मोहताज रही है यह जिसने किया अराजकता उनकी डीएनए में शामिल है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहां कन्नौज का नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा है वसूली के दौरान चाचा और भतीजे सामान भागीदार होते थे। सपा सरकार में सरकारी धन की लूट हुई नौकरियों में फर्जी बाडा किया गया और प्रदेश को दंगों की आग में झोक दिया गया। इन्हें मैनपुरी और इटावा की नहीं केवल अपनी अपनी चिंता थी।

इन लोगों ने विदेशों में दीप खरीद लिए है हमें तो उत्तर प्रदेश में ही रहना है। लेकिन चाचा की आदत है धक्का खाकर रहना पड़ा लेकिन बहनों भाइयों जनता धक्के नहीं खायेगी ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमला भर होते हुए कहा अब पहले जैसे हालात नहीं रहे आज प्रदेश में लूट या अपहरण नहीं हो रहे। आज अगर कोई ऐसी कोशिश करेगा तो उसकी आने वाली सात पुस्ते याद रखेंगी।

उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं विकसित राज्य हो गया है। 2017 के चुनाव से पहले मैनपुरी के लोगों को लोग शक निगाहों से देखते थे यहां के लोगों को किराए पर होटल और मकान भी नहीं मिलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा मैनपुरी के लोगों के पास पहचान का संकट नहीं है।भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर का मॉडल बना दिया है 40 लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है 2017 में उत्तर प्रदेश की सातवीं अर्थव्यवस्था थी आज दूसरे पर आ गई है अब से जल्दी एक नंबर पर बनाया जाएगा। वही मंदिरों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा काशी में काशी धाम बना है अयोध्या में रामलला का मंदिर बन गया है मथुरा में युद्ध स्तर पर काम आगे बढ़ रहा है सपा ने जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी जब से भाजपा सरकार बनी है तब से जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने का आदेश दिया गया है आज सभी 1585 थाना में जन्माष्टमी का आयोजन हुआ। सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है।

REPORT- GAURAV PANDEY…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…