सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह चौहान के समर्थन में मांगा वोट

UP Special News राजनीति

अयोध्या(जनमत):- अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल स्थित आर डी इंटर कॉलेज में सीएम योगी ने बीकापुर भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह चौहान के समर्थन में वोट मांग।और साथ ही कहा कि सभी पांचों सीटों पर कमल खिलाकर एक दमदार और मजबूत सरकार बनाना है। उन्होंने अमित चौहान को एक कर्मठ प्रत्याशी बताया है।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और उनकी गलती को क्षमा करते हुए एक बार फिर से उन्हें विजय श्री दिलाने की अपील की।तो वही बीकापुर विधानसभा के चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार पांडे उर्फ खुन्नू ने कहा कि बीकापुर विधानसभा में काफी लोग इस जनसभा में जुड़े, और उन्होंने राम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण किया और गरीब योजना चलाई इन्हीं सब चीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक सिंह उर्फ़ टिंकू ने कहा कि अमित सिंह चौहान इस बार रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करेंगे और हम लोग का लक्ष्य 50,000 वोटों से जीतने का है।

                                                                       (भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह चौहान)

इस जनसभा के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, अयोध्या हनुमानगढ़ी महंत राजू दास मिल्कीपुर विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडे एवं भाजपा नेता अभय सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी सल्ले सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। शकुंतला संजय फाउंडेशन टिकरा के अध्यक्ष संजय सिंह भी जनसभा मे मौजूद रहे।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan