सीएम योगी अयोध्या में दक्षिण भारतीय शैली पर निर्मित शिव मंदिर का करेंगे उद्घाटन

UP Special News

अयोध्या/जनमत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर आंदोलन की हृदयस्थली रामसेवक पुरम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ आरएसएस के पूर्व सहकार्यवाह भैया जी जोशी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री लगभग पौने 11 बजे पहुंचकर अयोध्या में दक्षिण भारतीय शैली पर निर्मित शिव मंदिर का उद्घाटन करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे।

इस दौरान यज्ञ में डालेंगे आहुति, मंदिर के शिखर पर लहराएंगे ध्वज। इसके बावजूद वहां उपस्थित लोगों को मंच से संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी अशोक सिंगल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कार सेवक पुरम के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। अशोक सिंघल के जन्म जयंती के मौके पर आयोजित वेद विद्यालय और अध्यापक के साथ वेद पाठी छात्र को भी पुरस्कृत करेंग।

भारत के सर्वश्रेष्ठ वेद विद्यालय को 7 लाख रुपए का पुरस्कार देंगे, सर्वश्रेष्ठ वेद अध्यापक को 5 लाख तथा भारत के सर्वश्रेष्ठ वेद छात्र को करेंगे 3 लाख के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। अशोक सिंघल के जन्म जयंती के मौके पर आयोजित समारोह मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR