कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ने थामा साइकिल का “दामन”…

UP Special News

बहराइच (जनमत):- बहराइच कांग्रेस पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष भाई मन्नू देवी ने आज अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने कहा कि जो सम्मान समाजवादी पार्टी मिलता है वह किसी पार्टी में नहीं मिलता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार अखिलेश यादव हमें चिंतित रहे है. उन्होंने कहा कि लगातार महिलाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा कार्य किया जा रहा था.

इसी के साथ ही विधवा पेंशन दी जा रही थी वृद्धा पेंशन दी जा रही थी. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश योगी सरकार और केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है तब से किचन का बजट बिगड़ चुका है. उन्होंने कहा कि दाल खरीदते हैं तो चावल नहीं है चावल खरीदते तो दाल नहीं है. जब कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी छोड़कर सपा में आने के कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत मामला है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                        REPORT- RIZWAN KHAN…