“लखनऊ” में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

UP Special News राजनीति

लखनऊ :- सूबे की राजधानी लखनऊ में  महंगाई, बेरोजगारी एवं जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी  ने प्रदर्शन शुरू किया है | केंद्र सरकार के ख़िलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदर्शन कि बात कर रही है |  वहीं शुक्रवार को राहुल गाँधी के आवाह्न पर महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया |

मौके पर  पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोका | मगर वे रुके नहीं , वहीँ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता राजभवन की तरफ रुख कर रहे थे कि इसी बीच  कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बिच झड़प हो गयी |

वहीं प्रशासन ने विधान सभा व राजभवन के सामने किसी भी तरह का प्रदर्शन पर पाबंदी लगा रखी है | वहीं , कांग्रेस के बाकी नेताओं को पुलिस ने घर पर ही रोक रखा है | घर पर रोकने का कारण पूछा तो कुछ नहीं बता रहे | आपको बता दे कि कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ता  देश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है |

Reported by – Shailendra Sharma

 

Published By – Vishal Mishra