पेपर लीक मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर लगाया गम्भीर आरोप

UP Special News

गाजीपुर/जनमत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। अजय राय ने कहाकि पेपर लीक गुजरात के लोग कर रहे हैं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले का मुख्यारोपी गुजरात का है। जो देश छोड़ कर भाग गया। उस पर योगी जी कब बुलडोजर चलायेंगे।

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहाकि भगवान राम के नाम पर बड़ी बड़ी बात की गयी। लेकिन भगवान राम के मन्दिर निर्माण में भी घोटाला हो गया। अयोध्या में राम पथ की सड़क टूट गया और मन्दिर की छत से पानी टपक रहा है। अजय राय ने कहाकि वहां भी जो बना गुजरात की टीम लगी थी। अजय राय ने कहाकि देश में भ्रष्टाचार के मूल में गुजराती ठेकेदार हैं।

REPORTED BY – HASIN ANSARI

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR