दबंगो ने भाला से हमला कर पिता-पुत्र को किया लहू लुहान….

UP Special News

देवरिया (जनमत) :- यूपी के देवरिया जिले के भलुअनी थानाक्षेत्र के  सोनारी गांव में पुरानी रंजिश के कारण रविवार की देर रात एक वृद्ध की भाला गोद हत्या कर दिया गया .जबकि उसका एक पुत्र गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है।जनपद के भलुअनी थानाक्षेत्र के ग्राम सोनारी में दो पट्टीदारो के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

दोपहर से ही यशवंत सिंह घर पर गायों के चारा हेतु भूसा गिरवा रहा था, उड़ रहे डस्ट को लेकर  रामचन्द्र सिंह के परिजनों द्वारा जब इसका विरोध जताया गया  जिसको लेकर विवाद बढ़ गया और देर रात में मारपीट शुरू हो गई यह देख यशवंत सिंह ने घर में जाकर भाला निकाल लिया और  रामचंद्र सिंह को गोद गोद कर लहू लुहान कर दिया, पिता को घायल देख बचाव में आये पुत्र को भी यशवंत सिंह भाला से हमला बोल  दिया। जिसमें रामचंद्र सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया, तथा राजू की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया  है।

POSTED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- LAL BABU.