दबंगों ने भरी पंचायत में “दिव्यांग” को पिलाई “पेशाब”…

CRIME UP Special News

 

अलीगढ  (जनमत) :- यूपी के अलीगढ में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया… कोतवाली अतरौली इलाके के गांव डंडार में दिव्यांग के साथ मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर बंधक बना लिया। जिसके बाद उसको घर में बंधक बनाते हुए चारपाई से बांध कर मारपीट कर जमकर पिटाई की गई। जहां दिव्यांग युवक के साथ हुई इस घटना के बाद गांव में लोगों ने एक पंचायत सुनाने का फैसला लिया  और इस तुगलकी फरमान के बाद लोगों से भरी इस पंचायत में सबके सामने मजदूर युवक की पिटाई करने वाले दबंग लोगों ने एक बार फिर उसकी पिटाई की …जिसके बाद भरी पंचायत में सबके सामने दिव्यांग युवक के मुंह में पेशाब करते हुए उसको जबरन पेशाब पिलाया गया।

वही आरोप है कि  पुलिस ने दिव्यांग की पिटाई करने वाले दबंगों  पर किसी प्रकार कि कोई कार्यवाही नहीं की. वहीँ इस मामले  का किसी ने विडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीँ पीड़ित कि माँ ने जानकारी दी कि  दबंगों  ने भरी पंचायत में  बेटे को  पेशाब पिलाई और वारदात के बाद पुलिस प्रशासन से न्याय ना मिलता देख अपनी फरियाद लेकर अलीगढ़ के एसएसपी  के दर पर न्याय कि उम्मीद में अपनी फरियाद लेकर पहुचीं हैं….हालाँकि पुलिस के मुताबिक मजदूरी के पैसों को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई। युवक को पेशाब पिलाये जाने के प्रकरण  कि फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं ….पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH….                                                                      REPORT BY:- AJAY KUMAR….