पूर्व विधायक पासवान ने किया जन जागरण

UP Special News राजनीति

सिद्धार्थनगर(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले  सिद्धार्थनगर में लगातार आठवें दिन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के खजूर डाड़ फतेहपुर टड़िया बाजार मझगवां हरनी बुजुर्ग पटखौली आदि क्षेत्रों में अपने समाजवादी साथियों के साथ साइकिल चलाकर जन जागरण किया|

समाजवादी आवाहन पत्र बांटते हुए उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था अराजकता जंगलराज व्यापक भ्रष्टाचार डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कमरतोड़ महंगाई गरीब विरोधी नौजवान विरोधी किसान विरोधी तथा जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता से आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन के रह गया है योगी जी इस प्रदेश को  नहीं संभाल पा रहे हैं नैतिकता के आधार पर अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए पूरे प्रदेश मैं कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है अपराधियों का बोलबाला है पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है अब कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है पूरे प्रदेश में भय का माहौल है कानपुर की घटना ने पूरे देश और प्रदेश को झकझोर के रख दिया है|

हैरत की बात है कि एक सुनियोजित तरीके से हमारे पुलिस के जवानों का नरसंहार कर दिया जाता है कई दिन बीत जाने के बाद भी आतंकी पकड़ा नहीं जाता है जो सरकार की विफलता है सच तो यह है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है और इसी सत्ता के संरक्षण में अपराध पलता रहा यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है योगी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है| जन जागरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रजीत यादव राजकुमार यादव अब्दुल कलाम सिद्दीकी देव शंकर पासवान जितेंद्र यादव भानु प्रताप पासवान ध्रुव कुमार यादव सोनू यादव शाह मोहम्मद ब्रह्मदेव यादव शिवकुमार राकेश पासवान गुरु प्रसाद जायसवाल मोहम्मद अफजल फखरुद्दीन संजय साहनी उमेश पासवान जीवन कौशल लाल खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |

Posted By:- Amitabh Chaubey/ Ashish Singh