मथुरा में प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की हो रही भव्य तैयारी

UP Special News

मथुरा/जनमत। भगवान श्री कृष्ण के जन्म को लेकर मथुरा में प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का संभावना को लेकर मथुरा में प्रशासन श्री कृष्ण जन्माष्टमी की व्यवस्था में जुटा हुआ है। नगर निगम द्वारा मथुरा वृंदावन में वॉल पेंटिंग कराई जा रही है।

कान्हा के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए इस बार भी बृज तीर्थ विकास परिषद तैयारी में जुटा हुआ है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म का इंतजार हर किसी को रहता है। बृज में भगवान श्री कृष्ण जन्म के गवाह हजारों, लाखों श्रद्धालु बनते हैं। अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु जन्माष्टमी के पावन उत्सव पर मथुरा आते हैं।


भगवान श्री कृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव इस बार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कान्हा की नगरी में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वें जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ब्रज में 583 करोड़ रु की लागत की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।


मथुरा वृन्दाबन नगर निगम के आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का सम्भावना है। नगर निगम श्री कृष्ण जन्माष्टमी की व्यवस्था में जुटा है। नगर निगम द्वारा मथुरा वृंदावन में वॉल पेंटिंग कराई जा रही है, जिसकी तैयारियों का नगर आयुक्त ने निरीक्षण भी किया है। पूरे मथुरा को भव्य लाइटिंग के साथ सजाने संवारने का कार्य चल रहा है।


काशी विद्वत्परिषद् पश्चिमी भारत के प्रभारी कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की जन्म उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री जी बृज को 583 करोड़ रु की लागत की 137 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस पर साधुसंतो में अपार ख़ुशी है।

REPORTED BY – JAHID

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR