पत्नी से एक तरफा प्यार में पति ने चूमा “फांसी का फंदा”…

UP Special News

एटा (जनमत):- यूपी के एटा  जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला श्याम से प्रपोज डे के मौके पर चौंकाने बाला मामला सामने आया है।जहां पत्नी का प्यार पाने के इंतजार में एक तीस वर्षीय शादी शुदा युवक ने फांसी का फंदा चूम कर आत्म हत्या कर ली।गांव के लोगों ने सुबह शौच को जाते समय गांव के पास ही खेत में नीम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा ।सूचना परिजनों को दी गई।परिजनों ने मृत युवक का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा।युवक ने युवक की मौत के बाद परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।युवक की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेज दिया है।

आठ माह पहले युवक का सजा था सेहरा

बताया जा रहा है मृतक युवक रवी का विवाह आठ माह पूर्व तीन जुलाई को फर्रुखाबाद जनपद की रहने बाली कलहार नगला की रहने बाली खुशबू नाम की लड़की के साथ हुआ था।सुहाग रात की रात से ही दोनो पति पत्नी के बीच विवाद की स्थित बनी हुई थी। अरसे से शादी के बाद पति और पत्नी रिश्ता बड़ा ही पवित्र और अटूट माना जाता रहा है।परंतु यहां तो शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच दरार आ गई।आपस में तकरार होने के बाद पत्नी खुशबू अपने मायके चली गई।युवक ने कई बार पत्नी को मानने का प्रयास भी किया।गांव के संभ्रांत लोगों और नाते रिश्तेदारों कई बार दोनो के दिलों को मिलाने का प्रयास किया गया।परंतु किसी ने ठीक ही कहा है की बाल हठ और त्रिया हठ के आगे किसी की नहीं चलती इस घटना में भी त्रिया हठ चरितार्थ होते दिखाई दी।हालांकि युवक द्वारा अपनी पत्नी को कई बार मनाने का प्रयास किया परंतु पत्नी खुशबू ने एक न सुनी।तंग आकर पत्नी के प्रेम को पाने के लिए युवक ने आत्महत्या करने का रास्ता चुन लिया।

मृतक के छोटे भाई रजनेश कुमार ने बताया की भाई और उसकी भाभी के बीच शादी के बाद से संबंध खराब चल रहे थे।भाभी खुशबू अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी।आए दिन झगड़ा फसाद होता रहता था।उसके भाई द्वारा भाभी को कई बार मनाए जाने का प्रयास किया गया ।परंतु असफल रहने के बाद उसने स्वयं आत्म हत्या करने का रास्ता अख्तियार कर लिया।

REPORT- NAND KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…