प्रतापगढ़ के पंडाल में लैंड हुआ भारत का “चंद्रयान-3″…

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- यूपी के  प्रतापगढ़ में   चंद्रयान-3  का पंडाल  भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना  हुआ है. इस दौरान दर्शन करने  भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही जिसके  मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के किए गए व्यापक इंतजाम भी किये गएँ हैं ।

आपको बता दे कि  चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर की है जहाँ चल रहे दुर्गा पूजा में तिरंगा रूप में निर्मित चंद्रयान-3 पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। दूर-दराज से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। पंडाल के प्रवेश द्वार पर तिरंगा रूप में निर्मित पंडाल एवं चंद्रयान 3 के  साथ पहाड़ पर विराजमान शेषनाग का दर्शन करने के पूर्व श्रद्धालुओ को गुफा के अंदर शीतल जल से होते हुए हरिद्वार के स्टोन मोती से निर्मित मां की भव्य प्रतिमा का दर्शन करना पड़ता है।

खास बात यह है की यह जिले का एक ऐसा पंडाल है जिसके अध्यक्ष हनुमान जी महाराज व संरक्षक भगवान भोले शंकर जी हैं।यहां भक्तगणो के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है जिसकी वजह से दिन भर भक्तों की लंबी कतार रहती है। भक्तों के सामने  जब चंद्रयान 3 जमीन से धुआं देकर ऊपर उठता है तो भक्त बिना जयकारे लगाए रह नहीं रह पाते हैं। इस पंडाल का मकसद न सिर्फ मां दुर्गा की पूजा करना है बल्कि देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियां को भी जन-जन तक पहुंचना है। इस अनोखे और अलौकिक पंडाल को देखने के लिए जिलाधिकारी  भी पहुंचे और  इसकी सराहना की और हनुमान जी महाराज के साथ मां दुर्गा की भी पूजा आराधना  कर आशीर्वाद लिया.

REPORT- VIKAS GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…