जेपी नड्डा बोले- सपा सरकार में मां-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आतंक का दूसरा नाम है, सपा

UP Special News राजनीति

जालौन(जनमत):- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जालौन के कोंच व उरई में दो जनसभाएं की। जहां पर उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए। विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि सपा सरकार ने आतंकियों की जमानत लेने का काम किया है। उन्होंने जेल बनवाने का काम किया हमने सड़कें बनवाई हैं। देश का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है यूपी यहां विकास की गंगा वह रहीं हैं।

बता दें कि जालौन में 20 फरवरी को मतदान होना है और बीजेपी पार्टी के स्टार प्रचारक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जालौन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माधौगढ़ विधानसभा के कोंच नगर व उरई के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। वहीं सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 साल पहले माताओं-बहनों को घर से बाहर निकलने में बहुत डर लगता था। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया था। लेकिन आज उसी यूपी में विकास की नई कहानियां लिखी जा रही हैं, एक के बाद एक विकास कार्य हो रहे हैं। जेपी नड्डा ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि यूपी अब इन्वेस्टमेंट का बड़ा हब बनता जा रहा है।

लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद में मेट्रो चलाई गई हैं। अगले 5 सालों में कई बड़े शहरों में मेट्रो दौड़ेगी। यूपी में बीजेपी सरकार ने 10 नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं। इसके साथ ही यहां कानून का राज कायम किया है। 44 हजार 605 करोड़ की लागत से केन-बेतवा का काम किया जाएगा। स्वच्छता अभियान को लेकर पहले लोगों ने मजाक उड़ाया लेकिन बीजेपी सरकार में यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा इज्जतघर बनाएं गए। देश के पीएम ने महिलाओं को इज्जत घर देकर महिलाओं के सशक्तिकरण का काम किया है। यूपी की अर्थव्यवस्था देश की नंबर वन व्यवस्था बन गई हैं। 10 नई यूनिवर्सिटी के साथ 77 नए कॉलेज के बने हैं।

इस दौरान सपा सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने राम मंदिर को बनने से रोकने का काम किया। ये वही लोग है जो राम की झांकी की परमिशन नही देते थे। सपा सरकार में महिलाएं बहने सुरक्षित नहीं थीं। सपा के प्रत्याशी जेल से चुनाव लड़ रहे और अब बेल के लिए लड़ रहे हैं। वहीं, गोरखपुर और रामपुर की दो आतंकी घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि गोलघर में जो बम ब्लास्ट हुए थे और उसमें जो लोग शामिल थे। अखिलेश सरकार ने उनके ऊपर से मुकदमा वापस ले लिया। लेकिन हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद वहीं आरोपी आज आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। सपा सरकार में अपराध और गुंडागर्दी चरम पर होती हैं। इसीलिए चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाना जरुरी हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Vishnu Pandey