सभी लोग मिलकर बनाइए समाजवादी पार्टी की “सरकार”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए। समाजवादी सरकार आप सब को सभी सुविधाएं देगी और समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में बहुत जोश और उत्साह है। हम सभी को देश की रक्षा और सम्मान के लिए हर त्याग को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग जो हमारे ऊपर विश्वास करते हैं, हम उनके विश्वास को बनाए रखेंगे। वह पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि हमें लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान को बचाना है। जो लोग सत्ता में बैठे हैं। वह नकारात्मक सोच के लोग हैं। समाज को लड़ाना चाहते हैं। हम सभी समाजवादी लोगों को इनसे मुकाबला करना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) इन नकारात्मक सोच के लोगों का लगातार मुकाबला करते रहे। भाजपा को ऐसे समय में हराया, जिस समय कोई सोच नहीं सकता था कि भाजपा हारेगी। नेताजी समाज के दबे, कुचले और शोषित लोगों को साथ लेकर आए थे। कांशीराम को साथ लाकर देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया था। इससे पहले भी समाजवादी और अंबेडकरवादी लोग साथ आना चाहते थे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

Reported By:- Amitabh Chaubey