सांसद जगदम्बिका पाल और सीडीओ ने बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराया राशन किट

UP Special News

सिद्धार्थनगर/जनमत। डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार के साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। सांसद जगदंबिका पाल ने नौगढ़ तहसील के टड़िया बाज़ार गांव पहुंचे जहां बाढ़ राहत के लिए लगाए गए कैंप में मौजूद टड़िया बाजार, बंगरा, पेंडारी, मर्वतीय के सैकड़ो की संख्या में बाढ़ पीड़ितों में शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन किट को बांटा। बाढ़ राहत किट में मौजूद सामानों को पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर खुशियां देखने को मिली। इस मौके पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश है की बाढ़ पीड़ित गांव में फंसे लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और राशन से लेकर दवाइयां तक की कोई भी कमी उन्हें न होने पाए। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले के पांचों तहसीलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री बाटी जा रही है और उन्हें जो भी दुश्वारियां हैं उनको जानकर उन्हें तत्काल दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि बाढ़ प्रभावित कोई भी परिवार बाढ़ राहत सामग्री से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जो फसलें बर्बाद हुई हैं उनका आकलन करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है और उन्हें उनके फसल का ज्यादा से ज्यादा मुआवज़ा दिलाने की वह कोशिश करेंगे।


मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में लगभग 300 गांव प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जो भी गांव मेरुण्ड है मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उनको बाढ़ राहत वितरण किट बांटी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में हर रोज करीब 5 हज़ार किट बांटी जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़क कट गई हैं उन सड़कों की मरम्मत बाढ़ का पानी जैसे-जैसे घट रहा है युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। गांव में गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमार व्यक्तियों की देखरेख के लिए गांव में जाकर स्वास्थ्य कर्मी उन्हें दवाइयां दे रहे हैं।

REPORTED BY – DHARMVEER GUPTA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR