कृषि उत्पादकता के अनुरूप नई परियोजना की हुई शुरुआत

UP Special News

फतेहपुर/जनमत। चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के निर्देशन में कृषि उत्पादकता के अनुरूप नई परियोजना की शुरुआत की गई है। जिसके लिए कृषि विज्ञान केन्द्र फ़तेहपुर द्वारा दो गांवों मुसईपुर व दानियालपुर को दलहन उत्पादन क्षेत्र में गोद लिया गया है। और इन गांवों में नई आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

इन गांवों का सर्वे व भूमि परीक्षण कराने के बाद नई प्रजाति का मूल्यांकन करने के लिए किसानों को बीज, बोआई आदि सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। सीएसए का उद्देश्य दो वित्त वर्षो 2024 से 26 तक नए प्रयोगों के माध्यम से नई तकनीक का हस्तांतरण कर किसानों की आय में वृद्धि की राह दिखाना है। इसके साथ ही विभिन्न किस्मों की नई-नई प्रजाति का प्रयोग, प्रशिक्षण व प्रदर्शन किया जाना है।


वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ जगदीश किशोर ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गोद लिए गांवों में दलहन बीज उत्पादन के लिए कार्यक्रम चला रहे है। फसल को कीट से बचाने के लिए ट्राइकोडर्मा, जीवा अमृत, बीजा अमृत व घना अमृत के बारे जागरूक कर रहे है जिससे रसायन मुक्त अनाज मिल सकें। और इससे किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को मुफ्त बीज व प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित कर रहे है और खेतों में जाकर जैविक कृषि के साथ फसल में नई तकनीक की जानकारी भी दे रहे हैं। वहीं किसानों ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा लगातार जैविक खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा समय-समय पर मुक्त बीज आदि की सुविधा भी मिलती रहती है।

REPORTED BY – BHIM SHANKAR

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR