राहुल गांधी की कुंडली मे प्रधानमंत्री बनने का योग “नहीं”…

UP Special News राजनीति

कौशांबी (जनमत):- यूपी के  कौशांबी पहुचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी के भगोड़े है। यूपी में कांग्रेस, सपा बसपा का खाता ही नही खुल रहा है। जोतिषी भाषा बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के कुंडली मे प्रधानमंत्री बनने का योग ही नही है। आगे कहा अखिलेश यादव खुद चुनाव हार रहे है। 4 जून को गिनती होने दीजिए। मंच से महिलाओं को भी साधने की कोशिश की गयी.

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में ग्रह नगर सिराथू के सैनी कृषि मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस, सपा बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नारी शक्ति बन्दन अधिनियम 2023 बनाया। जिसमे आप के सांसद विनोद कुमार सोनकर ने वोट दिया था। 33 परसेंट आरक्षण है। आने वाले समय मे हो सकता है कि लोकसभा विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाए। ये किसानों नवजवानों महिलाओं की पार्टी है भारतीय जनता पार्टी। मोदी जी कहते है कि महिलाएं हमारी स्टार प्रचारक है।

कांग्रेस और सपा को राम मंदिर का न्योता दिया गया था। उन्होंने कहा हम नही आएंगे। क्यों कि उनका वोटर बैंक नाराज़ हो जाएगा। उनके वोटर कौन है, जो बगला देशी घुसपैठिये है, जो टुकड़े टुकड़े गैंग है, जो राम लाल के मंदिर के स्थान पर बाबरी मस्जिद चाहता है, जो भगवान श्री कृष्ण के जन्म भूमि पर ईदगाह चाहता है। अखिलेश यादव के पिता जी की सरकार थी तो राम भक्तों पर गोली चलाई गई थी। प्रायश्चित करने का मौका था, राम भक्त माफ कर देते। लेकिन तुम नही आए। 6 दिसम्बर 19 92 को जब ढांचा ढहा था तब मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। कल्याण सिंह की मृत्यु पर 5 सौ मीटर नही आए, लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी जिसकी मौत हर्ट अटैक से हुई थी 5 सौ किलोमीटर चले गए। और वह जा कर फातिहा पढ़ रहे थे।

REPORT- RAHUL BHATT..

PUBLISHED BY:= ANKUSH PAL…