भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने 8 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

UP Special News

अयोध्या/जनमत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला इकाई अयोध्या जिला मुख्यालय अयोध्या शहीद हेमू कल्याणी पार्क में 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सुमन पांडे ने बताया कि थाना व तहसील दिवसों तथा भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से पूर्व में कई चक्र वार्ता के दौरान 8 सूत्री मांगों में कई मांगे तहसील व जिला प्रशासन के समक्ष रखी गई।

…लेकिन निचले स्तर के कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया जा सका, जिससे मजबूर होकर कुछ पीड़ित किसान व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता अपने बच्चों के साथ खुले आसमान में शहीद हेमू कल्याणी पार्क में आज से रात दिन लगातार धरने पर बैठ गए हैं।

बता दे कि ज्यादातर समस्याओं की कड़ी में बीकापुर तहसील प्रशासन द्वारा समस्याएं लंबित हैं कुछ समस्याएं सदर तहसील की भी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन में कुछ अधिकारी बेलगाम हो गए हैं जिनका पूरा पोल माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने रखा जाएगा। इस मौक़े पर दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR