पंजाब की जीत पर आप पार्टी ने लखनऊ में मनाया “जश्न” …

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-    पंजाब में आम आदमी पार्टी की मतगणना के रुझानों में मिली एतिहासिक जीत को लेकर राजधानी लखनऊ में पार्टी के गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल सुबह से ही शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी, सांसद संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष्र सभाजीत सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता पंजाब में जीत की खबर पाते ही जश्न में मनाते नजर आये। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आम आदमी पार्टी के गानों पर झूम कर नाचे। केजरीवाल जिंदाबाद के नारों से प्रदेश कार्यालय गूंजने लगा। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और सब ने एक दूसरे के गले लगकर जीत की मुबारकबाद दी।

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विकल्प है आम आदमी पार्टी। पंजाब की जीत अरविंद केजरीवाल के मॉडल और गारंटी और भगवंत मान के करिश्माई व्यक्तित्व की जीत है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गांरटी जो गांव-गांव में जनता को दी गई। बिजली पर, पानी पर, शिक्षा पर, स्वास्थ्य पर उसके कारण से आज यह इतना बड़ा परिणाम देखने को मिल रहा है कि हिन्दुस्तान की चौथी पार्टी आम आदमी पार्टी बन गई है जिसकी दो राज्यों में सरकार बन रही है। राष्ट्रीय विकल्प के रूप में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लोग स्वीकार कर रहे हैं। इसलिए पंजाब के एक-एक कार्यकर्ता को, पंजाब के एक-एक विधायक को हृदय की गहराई से बधाई देश की जनता को बधाई कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को स्वीकार किया।

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तो पूरे देश की जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस को अब लोग इस देश में आउटडेटेड पार्टी मान रहे हैं। लोगों ने मान लिया कि कांग्रेस राष्ट्रीय विकल्प नहीं हो सकती। लीडरशिप नहीं है अरविंद केजरीवाल का जो एक करिश्माई व्यक्तित्व है। अरविंद केजरीवाल का जो गवर्नेंस का मॉडल है। वो आज देश के कोने-कोने में पहुंच रहा है लोग उसको एप्रीशिऐट कर रहे हैं। लोग उसको स्वीकार कर रहे हैं। लोग चाहते हैं कि हमारे राज्य में भी ऐसी बिजली की व्यवस्था हो, फ्री पानी की व्वस्था हो, बुनियादी बदलाव हम अपने मोहल्ले में देखें। दिल्ली मॉडल की तरह उनके राज्यों में भी सुविधाएं मिले यह लोग सोच रहे हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- SHAILENDRA SHARMA…