कैंम्पियरगंज में धूमधाम से मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

UP Special News

गोरखपुर/कैंम्पियरगंज/जनमत 25 सितंबर 2024। कैंम्पियरगंज स्थित वीर बहादुर सिंह वाचनालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर धूप दीप जलाकर बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ो लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया गया।

इस मौके पर शमशेर सिंह पियारो, फतेहबहादुर सिंह, अनिल अग्रहरि सांसद प्रतिनिधि, केबी सिंह, संगम द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णा पांडे भैसला, संजय मिश्रा, ग्राम प्रधान अभिमन्यु सिंह भगवानपुर, प्रणव जाय0, ग्राम प्रधान सोनौरा बुजुर्ग पिंटू सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छेदीलाल जायसवाल मोहनाग, राजेश चौबे, बच्चूलाल राजभर, रामप्रसाद चौधरी, श्रीधर मिश्रा, देवी चरन सिंह हरनामपुर, अनिल कुमार नायक उर्फ जेई, अभिषेक यादव उर्फ सिस्टम यादव, सुग्रीव निषाद, कतवारू मौर्या, रामेश्वर मौर्या, जय हिंद प्रजापति सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

REPORTED BY – KAMLESH MANI BHATT

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR