औरैया में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों में भय

UP Special News

औरैया/जनमत। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में बाढ़ का भय सताने लगा है। आपको बता दें कि हरियाणा के हथनीकुंड से 2 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने लगा है। जिससे लोगों को बाढ़ का ख़तरा सताने लगा है। बताया जा रहा है यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे तैयार फसल सब्जीयां तोरई, लौकी, खीरा, करेला, आदि डूबकर खराब होने लगा है।

जानकारी के अनुसार निचले स्थानों में बसे गांवों के ग्रामीणों को लगभग प्रति वर्ष बाढ़ का सामना करना पड़ता है। जनपद औरैया में यमुना नदी का बढ़ते जलस्तर को देखते हुये केंद्रीय जल आयोग भी पैनी नजर बनाये हुये है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सम्भावित बाढ़ को देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन ने सम्भावित बाढ़ को देखते हुए नदी किनारे गांवो में चौपाल के माध्यम से लोगों को सजग किया गया है साथ ही बच्चों को नदी किनारे व पानी में न जाने देने की बात कही गई है।

REPORTED BY – ARUN KUMAR

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR