कुशीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां “पूरी”…

UP Special News

कुशीनगर (जनमत) :-  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, आपको बता दे कि जनपद मुख्यालय के बुद्धा पार्क में सजे मंच से बोलेंगे काबीना मंत्री और अपनी  सरकार और लोक कल्याणकारी योजना के बारे में लोगो को जागरुक करने के साथ ही जनकारी भी देंगे  इसी के साथ ही लाभार्थियों को  प्रमाण पत्र देगें. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज दिन के 1 बजे आएंगे कुशीनग अपने दो दिवसीय दौरे में अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों मेंउपस्थित रहेंगे.

इसी के साथ ही  1.30 – 3.30 बजे तक जनपद मुख्यालय के बुद्धा पार्क में योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ ही जनसभा को भी करेंगे सम्बोधित. शाम 4 -5 बजे तक काबीना मंत्री नगर पंचायत दुदही में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण के बाद कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित. शाम को 5.30 – 6.30 बजे तक कलेक्ट्रेट में जल शक्ति मंत्री जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा बैठक में होंगे शामिल. और शाम 6.30 से 8.30 बजे तक पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक. इस दौरान अपने प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 2024 के लिए मजबूत पृष्ठभूमि भी तैयार करने की कोशिश करेंगे.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…