प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर पहुचेंगी “लखनऊ”….

UP Special News

लखनऊ (जनमत);-  यूपी कि राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

वहीँ माल्यार्पण के बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। 17 जुलाई को वे अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ भर्ती घोटाले व रुकी हुई भर्तियों के संबंध में बैठक करेंगी। इसके अलावा वे कुछ अन्य लोगों से भी मिलकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ  से हजरतगंज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है। महानगर अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं महानगर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी द्वारा आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। एयरपोर्ट से हजरतगंज चौराहे पर आते समय कई जगह प्रियंका का स्वागत भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। चुनावी कि तारीखे नजदीक आतें ही धीरे धीरे यूपी का पारा भी बढ़ता जा रहा है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..