राघवेन्द्र कुमार बने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक “प्रशासन”

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल  में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (प्रशासन), के पद पर राघवेन्द्र कुमार ने भार ग्रहण कर लिया है। इस से पहले राघवेन्द्र मण्डल में वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0 के पद पर कार्यरत थे। राघवेन्द्र ने साल 1997 में रूड़की विश्वविद्यालय से (इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग) स्नातक की डिग्री प्राप्त की।  राघवेन्द्र साल 1999 बैच (भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये।

इनकी पहली नियुक्ति सहायक विद्युत इंजीनियर, न्यू बोगांईगांव कारखाना पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होने मण्डल विद्युत इंजीनियर डिबरूगढ़ रेलवे कारखाना, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/रंगिया, उपमुख्य विद्युत इंजीनियर, पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे, उपमुख्य विद्युत इंजीनियर, यांत्रिक कारखाना पूर्वोत्तर रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। राघवेन्द्र को खेलों के साथ साथ गायन व संगीत सुनना तथा बागवानी में रूचि है। इन्हें विशेषकर कर बैडमिण्टन खेलना बहुत पसंद है|

राघवेन्द्र को रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव है तथा ये रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। आप को बता दे की  पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल प्रमुख डिवीजन है, जिस में लखनऊ जंक्शन व गोरखपुर जैसे एवन श्रेणी के स्टेशन हैं। इन्होने रेलवे के लिए बहुत योगदान किया है और एक अधिकारी के रूप में हमेशा से अपने कार्यो को जिमेदारी से निभाया है| वही राघवेन्द्र कुमार जहाँ अपने कार्य को लेकर बेहद संवेदनशील रहेतें हैं, वहीँ समय समय पर रेलवे से जुड़ी सुविधओं और परेशानियों को दूर  भी करती रही हैं और यात्रियों की सुविधाओं के लिए हमेशा तत्पर रही हैं| वहीँ इनके कार्यों के देखतें हुए इन्हें कई बार सराहा भी गया है|

इसी के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0 का पद धनंजय मिश्रा ने ग्रहण किया है| ये साल  2012 बैच (भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा) के अधिकारी है। इसके पूर्व ये लखनऊ मण्डल/पूर्वोत्तर रेलवे मे मण्डल विद्युत इंजीनियर/टी.आर.डी के पद पर कार्यरत थे।

Posted By:- Amitabh Chaubey