जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्य काल का 3 वर्ष पूरे होने पर पेश किया रिपोर्ट कार्ड

UP Special News

अयोध्या/जनमत। जिला पंचायत के 3 वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने प्रेस वार्ता कर पेश किया 3 साल का रिपोर्ट कार्ड। उन्होंने बताया कि 3 वर्षों में लगभग 78 किलोमीटर सड़कों का हुआ नवीनीकरण। 16.52 किलोमीटर सड़कों का नवनिर्माण हुआ। लगभग 20 किलोमीटर सड़कों पर सीसी रोड का निर्माण हुआ। लगभग 46 किलोमीटर सड़कों पर खड़ंजा लगाए गए। 23 किलोमीटर आरसीसी नालों का निर्माण हुआ।

जल संरक्षण के उद्देश्य से अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया। विभिन्न ग्राम पंचायत में पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई गई। 5807 एलईडी लाइटों को लगवाया गया। अभी भी लाइट लगवाए जाने का कार्य चल रहा है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अनावरण किया।

प्रेसवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक राम चंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR