लालगंज में साइकिल रैली निकालते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):-  यूपी के प्रतापगढ़ जिले में  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामपुर खास में साइकिल रैली निकालकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भरी। अगस्त क्रांति की वर्षगांठ को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में निकाली गयी साइकिल रैली लालगंज, वर्मा नगर, अझारा, रामपुर बावली होते हुए बाबागंज के लिए रवाना हुई। रैली में लोगों को भाजपा सरकार की विफलता गिनाते हुए देश बचाओं देश बनाओं का सपाईयों ने नारा लगाया।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर लोकतंत्र खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा की कथित डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में देश व प्रदेश में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अन्याय चरम पर पहुंच गया है। देश में कहीं भी महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नही है और इनके साथ अत्याचार हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान व नौजवान परेशान व हलाकान है। उन्होने कहा कि रैली के माध्यम से भाजपा सरकार को हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

REPORT- VIKAS GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…